England Playing 11: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लिश टीम को अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड इंजर्ड हैं और इस वजह से वह दूसरे टेस्ट में अंतिम ग्यारह का हिस्सा नहीं होंगे.
वुड की जगह पर विल जैक्स को टीम में जगह दी गई है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से गाबा के मैदान पर खेला जाना है. पहले टेस्ट में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
इंग्लैंड ने गाबा के मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड को ना चाहते हुए भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है. मार्क वुड पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इंजरी की वजह से वह दूसरे टेस्ट में अंतिम ग्यारह का हिस्सा नहीं होंगे. वुड की जगह पर विल जैक्स को मौका दिया गया है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ के बेस प्राइस में कौन-कौन से क्रिकेटर? लिस्ट में शामिल सिर्फ दो भारतीय
जैक्स अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, वह स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं. अब तक खेले दो टेस्ट मैचों में जैक्स ने 89 रन बनाए, जबकि वह 6 विकेट भी निकाल चुके हैं. जैक्स की टेस्ट टीम में तीन साल बाद वापसी हुई है. उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
पर्थ में मिली थी शर्मनाक हार
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा था. पर्थ में इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर दोनों ही पारियों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था. दूसरी पारी में कंगारू टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था. हेड ने 83 गेंदों में 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 205 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की निगाहें जोरदार कमबैक करने पर होंगी. वहीं, कंगारू टीम पर्थ वाले प्रदर्शन को गाबा में भी दोहराना चाहेगी.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines