हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेपाल के खिलाफ 'लाज' बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

England Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. लुक वुड को नेपाल के खिलाफ खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन
England announced Playing 11 against West Indies

England Playing 11 vs West Indies: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. नेपाल के खिलाफ खराब गेंदबाजी की वजह से लुड वुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वुड की जगह पर जेमी ओवरटन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. नेपाल के खिलाफ इंग्लिश टीम मैच गंवाती बची थी और आखिरी ओवर में सैम करन ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की लाज बचा ली थी.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में हुआ एक बदलाव

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. नेपाल के खिलाफ 3 ओवर के स्पेल में 31 रन लुटाने वाले लुक वुड को बाहर कर दिया गया है. वुड की जगह पर जेमी ओवरटन टीम में लौटे हैं.

ओवरटन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, इंग्लिश टीम ने इसके अलावा टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम के बॉलर्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.

विज्ञापन

बाल-बाल बच गई थी लाज

टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा था. जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, तो हैरी ब्रूक ने सिर्फ 32 गेंदों में 53 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. वहीं, अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने महज 18 गेंदों में 39 रन ठोक डाले थे.

हालांकि, एक समय पर लग रहा था कि टीम के गेंदबाज 185 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहेंगे. हालांकि, सैम करन ने आखिरी ओवर में 10 रनों का बचाव करते हुए इंग्लैंड की शर्मनाक हार को टाल दिया था. करन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 27 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola