ENG vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 141 रन बनाए। मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतना इंग्लैंड के लिए बेहद ही जरूरी है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाती है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी।
अभी पढ़ें – IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स में होगा बड़ा बदलाव, इन दिग्गज खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी!
श्रीलंका ने की दमदार शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। टीम ने 8 ओवर में ही 72 रन बना दिए और इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। टीम की तरफ से ओपनर पथुम निसंका ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। पथुम निसांका ने मात्र 45 गेंदों पर 67 रन बनाए और इस धूंआधार पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा
इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला जाने वाला ये मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच है। इस मैच को अगर इंग्लैंड नहीं जीत पाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं मैच को जीतने के बावजूद श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। बता दें कि इस वक्त ग्रुप-1 की टेबल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7-7 पॉइंट्स हैं। कीवी टीम बेहतरीन नेट रनरेट के चलते पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।
जबकि इंग्लैंड के अभी 5 ही पॉइंट हैं, लेकिन नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड टीम यदि श्रीलंका को हराती है, तो उसके 7 पॉइंट्स होंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 पॉइंट्स होने के बावजूद खराब नेट रनरेट के चलते बाहर हो जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
43 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल लौटे पवेलियन
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines