ENG vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतना इंग्लैंड के लिए बेहद ही जरूरी है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाती है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा
इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला जाने वाला ये मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच है। इस मैच को अगर इंग्लैंड नहीं जीत पाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं मैच को जीतने के बावजूद श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। बता दें कि इस वक्त ग्रुप-1 की टेबल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7-7 पॉइंट्स हैं। कीवी टीम बेहतरीन नेट रनरेट के चलते पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।
जबकि इंग्लैंड के अभी 5 ही पॉइंट हैं, लेकिन नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड टीम यदि श्रीलंका को हराती है, तो उसके 7 पॉइंट्स होंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 पॉइंट्स होने के बावजूद खराब नेट रनरेट के चलते बाहर हो जाएगी।
Sri Lanka vs ENG Head to Head: इंग्लैंड का दबदबा
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच के रिकॉर्ड को देखा जाए तो अंग्रेजो का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से इंग्लैंड ने 9 मैच जीते हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों ही टीमें 5 बार मिली हैं जिसमें से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 बार मात दी है और सिर्फ एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines