ENG vs SL, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में श्रीलंका ने भी इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इंग्लैंड की टीम को पांचवें मुकाबले में टूर्नामेंट की चौथी हार झेलनी पड़ी है। इसी के साथ अंतिम 4 की राह अब डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए मुश्किल हो गई है। साथ ही श्रीलंका ने सेमीफाइनल की रेस को इस जीत के साथ रोचक बना दिया है। दरअसल मौजूदा टूर्नामेंट के फॉर्मेट में सेमीफाइनल के टिकट के लिए कम से कम 6 जीत को मानक माना जा रहा था। इंग्लिश टीम अब अगर बचे हुए चारों मैच जीत भी जाती है तो यहां तक नहीं पहुंच पाएगी।
श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और इंग्लैंड को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप 2023 का एक तरह से यह चौथा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी अंग्रेज टीम उलटफेर का शिकार हुई थी। अब श्रीलंका की टीम ने उन्हें हराकर सभी को चौंका दिया है। इंग्लैंड को टूर्नामेंट की एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी। तब से टीम जीत को तरस रही है। इंग्लैंड की इस हार के साथ पॉइंट्स टेबल में भी खलबली देखने को मिली है। श्रीलंका ने पिछले वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड को हराया था जबकि उस बार इंग्लैंड की टीम चैंपियन भी बनी थी।
यह भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला,’ बाबर की सेना के प्रदर्शन पर पहली बार आया PCB का बयान
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस हार से इंग्लैंड की टीम को और ज्यादा नुकसान हुआ है टीम बॉटम लाइन में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हो गए हैं। इन तीनों टीमों में सबसे बेहतर नेट रनरेट श्रीलंका का है। इसलिए श्रीलंका की टीम 5वें स्थान पर आ गई है। जबकि पाकिस्तान को नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर खिसक गई। वहीं अफगानिस्तान की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई।
World Cup 2023 Points Table
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में महज 156 रनों पर सिमट गई थी। श्रीलंका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। लाहिरू कुमारा ने 3 विकेट झटके। इंग्लिश टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका के लिए दो विकेट शुरुआत में डेविड विली ने जल्दी झटके। लेकिन सदीरा समराविक्रमा और पथुम निसंका ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को आसान जीत तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन देख हैरान हुए कॉलिंगवुड और शास्त्री, बल्लेबाजों को लेकर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 min agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
47 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines