हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, कप्तान हैरी ब्रूक पर होगी नजरें 

ENG vs SL: श्रीलंका को 3-0 से टी-20 सीरीज में हराने के बाद अब इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर से खेला जाएगा. पहले वनडे मैच के लिए अब इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान (Pic Credit- AI Generated)

ENG vs SL: चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम का आत्मविश्वास पहले से ही बढ़ा हुआ है. ऐसे में वो वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहती है. जिसके लिए हैरी ब्रूक की टीम फिलहाल पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. जिसके कारण ही मैच के 24 घंटे पहले ही इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. जहां पर टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो गई है. 

प्लेइंग 11 में दिख रहे हैं बड़े बदलाव 

पहले वनडे मैच के लिए अब प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है. कप्तान हैरी ब्रूक ने अब आदिल रशीद को हटाकर उनकी जगह रेहान अहमद को प्लेइंग 11 में मौका दिया है. वहीं इसके अलावा पिछले वनडे मैच से प्लेइंग 11 में 2 और बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर जैकब बेथेल और सैम करन भी इस प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है. ये दोनों इंग्लैंड के लिए पिछला वनडे मैच खेले थे. लेकिन अब उनकी जगह टीम में टॉम बैंटन और जेमी ओवरटन को जगह मिल गई है. 

जैकब बेथेल और सैम करन के अलावा फिल साल्ट भी इंजरी के कारण वनडे टीम में नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में इंग्लैंड के बैकअप खिलाड़ियों का असली टेस्ट होने वाला है. सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अब टॉम बैंटन और बेन डकेट के ऊपर है. वहीं दिग्गज जो रूट नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. कप्तान हैरी ब्रूक और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के अलावा विल जैक्स के ऊपर ही मध्यक्रम की जिम्मेदारी रहने वाली है. 

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर को लेनी होगी बड़ी जिम्मेदारी 

ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में रेहान अहमद और जेमी ओवरटन नजर आने वाले हैं. कप्तान हैरी ब्रूक इन दोनों से ही पूरे 10-10 ओवरों की उम्मीद करेंगे. जिससे छठे गेंदबाज की तरफ टीम को नहीं जाना पड़े. इसके अलावा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी गस एटकिंसन और जोश टंग पर भी होगी. हालांकि गेंदबाजी आक्रमण में सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ही हैं. ऐसे में आर्चर को शुरुआत में विकेट निकलना होगा. जिससे मैच में इंग्लैंड की टीम मजबूत नजर आ सके. वहीं इस दौरान श्रीलंका की टीम इस दौरे पर अपना मुकाबला जीतने पर फोकस करेगी.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी के पास सही तकनीक नहीं’ मोंटी पनेसर ने क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 

टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में बड़ा बदलाव, बिली स्टेनलेक हुए बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola