Joe Root: क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना असंभव लगता है. बल्लेबाजी में सबसे बड़ा रिकॉर्ड सचिन तेंदुकर के नाम है, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 34357 रन किए. इन रनों में 100 इंटरनेशनल शतक भी हैं. यह रिकॉर्ड सबसे खास और सबसे बड़ा है, जिसे तोड़ना किसी ‘चमत्कार’ से कम नहीं होगा. वैसे तो इतने शतकों तक पहुंचा हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना लेकर काफी खिलाड़ियों ने कोशिश की, लेकिन कोई भी इसके आस-पास तक नहीं पहुंच पाया, हालांकि एक खिलाड़ी लगातार बढ़िया प्रदर्शन करके इस रेस में तेजी से आगे बढ़ रहा है. 7 सितंबर 2025 को इस खिलाड़ी ने शतक ठोककर इस तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है.
जो रूट ने बढ़ाया एक और कदम
यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 98 गेंदों पर शतक जड़ा. यह उनके वनडे का 19वां जबकि इंटरनेशनल करियर का 58वां शतक रहा. इस शतक के दम पर उन्होंने बाबर आजम, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने की बराबरी की है, जबकि वेस्टइंडीज के शाई होप, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ को पीछे कर दिया है, इन तीनों ही खिलाड़ी ने वनडे में 18-18 सेंचुरी जमाई हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर ने तीनों फॉर्मेट में 664 मैच खेले और 100 सेंचुरी जमाईं.
- विराट कोहली ने 550 मैच खेले और 82 शतक बनाए.
- रिकी पोंटिंग ने करियर में कुल 560 मैच खेले और 71 सेंचुरी जड़ीं.
- कुमार संगकारा ने करियर में कुल 594 मैच खेले और 63 शतक जमाए.
- जैक्स कैलिस ने अफ्रीका के लिए 519 मैच खेले और 62 शतक ठोके.
जो रूट ने अब तक कुल कितने शतक जमाए हैं?
जो रूट इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में अब तक 373 मैच खेल चुके हैं. 2012 में डेब्यू से लेकर 2025 तक उन्होंने 490 पारियों में 21737 रन बनाए, जिसमें 58 शतक आए हैं. ये खिलाड़ी 34 साल को हो गया है. जिस तरह की रूट के पास फिटनेस है और फॉर्म है, उसे देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि ये स्टार अगले 6 साल और क्रिकेट खेल सकता है. 40 साल तक की उम्र में रूट बल्ले से कमाल दिखाते नजर आ सकते हैं.
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 43 शतकों की जरूरत
सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अभी 43 सेंचुरी और लगाना होंगी. यह बेहद मुश्किल है, लेकिन नाममुमकिन नहीं. रूट को हर साल 7-8 सेंचुरी लगानी होंगी तभी सचिन का 100 शतकों वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट सकता है. यह कहने में आसान है, लेकिन उसका टूटना किसी चमत्कार से कम नहीं. सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के हैं, देखना होगा रूट इस रेस में कहां तक जाते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE ने इतिहास के 10 सबसे खतरनाक स्टार्स की लिस्ट की जारी, Roman Reigns को झटका, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
IPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 mins ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines