ENG vs RSA: इंग्लैंड के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में फिल साल्ट सबसे तेज शतक बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही साल्ट ने कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
फिल साल्ट ने रच दिया इतिहास
इंग्लैंड के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने ऐतिहासिक पारी खेली। साल्ट ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टी20आई शतक बनाया है। साल्ट ने ये कारनामा 39 गेंदों में बनाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन के नाम था। जिन्होंने 42 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में शतक बनाया था। साल्ट ने इस पारी में 50 गेंदों में नाबाद 141 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235 का रहा है। साल्ट ने इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के हर गेंदबाज को निशाना बनाया है।
साल्ट ने अफ्रीका के खिलाफ किया कमाल
टी20 क्रिकेट में सिर्फ 4 बल्लेबाजों ने चार या उससे अधिक शतक जड़े हैं। जिसमें रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक जड़े हैं। वहीं साल्ट ने चौथा शतक जड़कर सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। हालांकि टी20 करियर में चौथा शतक जड़ने के लिए सबसे कम मैच फिल साल्ट को ही लगे हैं। साल्ट ने सिर्फ 42 पारियों में ही 4 शतक जड़ दिए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने इसके लिए 57 पारियां ली थी। इसी के साथ साल्ट टी20आई फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: इंग्लैंड की टीम ने टी20 में 300 रन बनाकर रचा इतिहास, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
33 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
34 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
35 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines