ENG vs RSA: एक समय टी20 फॉर्मेट में 200 रन भी बड़ी मुश्किल से बनते थे, अब 250 रन का आंकड़ा पार करना भी खेल बन गया है। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाकर महारिकॉर्ड बना दिया। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के भी बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिसमें फिल साल्ट और जोस बटलर ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है।
इंग्लैंड की टीम ने रच दिया इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 304 रन बनाए। पहली बार 2 टेस्ट प्लेइंग नेशन के बीच खेले जा रहे टी20 मैच में किसी टीम ने 300 रन बनाए है। इंग्लिश टीम के नाम अब ये महारिकॉर्ड हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था। जब भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन 2024 में बनाए थे। ओवरऑल टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है, जिसने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद नेपाल ने 314 रन मंगोलिया के खिलाफ बनाया है।
फिल साल्ट और बटलर ने खेली शानदार पारी
इस मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के जड़े है। इस दौरान साल्ट का स्ट्राइक रेट 235 का रहा है। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। बटलर ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। नंबर 3 के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 14 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का भी ब्रूक ने जड़ा।
ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: फिल साल्ट ने धमाकेदार शतक जड़कर रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का तोड़ दिया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
30 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
30 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
31 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines