हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम, बताया सबसे शर्मनाक कदम

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच वसीम अकरम ने अपने ही खिलाड़ियों पर भड़ास निकाली है. उन्होंने पीसीबी को फिर से खरी खोटी सुनाई है. वसीम का बयान चर्चा में है.

विज्ञापन
वसीम अकरम बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं. इंग्लैंड ने दोनों ही मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. अब तीसरा मुकाबला 11 सितंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में भी पाकिस्तान पहली पारी में पिछड़ चुकी है. पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद अब पूरी टीम के अलावा पीसीबी की भी फजीहत हो रही है. अब वसीम अकरम ने एक बार फिर से पीसीबी पर अपनी भड़ास निकाली है.

वसीम अकरम ने निकाली भड़ास

लगातार 2 टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था. इसके अलावा पीसीबी ने अपने हेड कोच सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसे वसीम अकरम ने शर्मनाक बताया है.

वसीम अकरम ने फुरकान भट्टी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि टीम में निरंतरता जरूरी होती है. जब टीम से 7 खिलाड़ी और कोच वापस लौट जाए तो ये कप्तान के लिए शर्मनाक होता है. मुझे पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच में संवाद की कमी दिखी. मैंने पाकिस्तान सुपर लीग में इन खिलाड़ियों को करीब 4-5 साल देखा है. मेरे हिसाब से ये टैलेंट मौजूद है. लेकिन मुख्य खिलाड़ी लगभग वही रहते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान का लगातार खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान टीम टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. पिछले 21 टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 15 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जो बेहद ही निराशाजनक है. इंग्लैंड दौरे पर पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था. इसके बाद पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, खुर्रम शहजाद, मुहम्मद अवैस जफर, अली उस्मान,आमिर जमाल को वापिस बुला लिया था.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के गेंदबाज रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में जमकर लुटाए रन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन

इसके अलावा इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के चयन पर पीसीबी ने सवाल खड़े किए और सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा. रिपोर्ट्स की मानें तो इमाम और रिजवान के फोन भी इंग्लैंड में जब्त कर लिए गए थे. दोनों से जांच एजेंसियों ने भी पूछताछ की है. तीसरे मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया और 133 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड 453 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हो सकता है पहला टी-20 मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola