ENG vs PAK T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर दोनों टीमें बारिश की वजह से टेंशन में हैं, हालांकि अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें खुशखबरी दे दी है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल में परिणाम रविवार को ही सुनिश्चित करने के लिए आईसीसी ने अपनी प्लेइंग कंडीशन में बदलाव किया है।
आईसीसी ने अंतिम समय पर किया ये बदलाव
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बारिश के खतरे को देखते हुए आईसीसी ने एक और बड़ा कदम उठाया हैं। आईसीसी ने ये कदम रविवार को ही मैच खत्म करने को लेकर बनाया हैं। इस नियम के तहत रविवार को मैच का समय 1:30 घंटे बढ़ा दिया गया हैं। जिसके बाद मैच के लिए अब रविवार को कुल 90 मिनट दिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के समय के मुताबिक मैच पहले रात को 10:30 बजे तक खत्म होना था लेकिन अब इसे अंपायर और मैच रेफरी द्वारा रात को 12 बजे तक कराया जा सकता हैं। अगर इस समय में भी मैच नहीं हो पाता है तो फिर बचा हुआ मैच अगले दिन रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘मायने नहीं रखता…’, Team India को करारी शिकस्त देने पर जोस बटलर ने दिया ये बयान
रिजर्व डे पर 2 के बजाय 4 घंटे मिलेंगे
ICC ने इससे पहले शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) ने खेल परिस्थितियों के खंड 13.7.3 में दो घंटे के मूल प्रावधान से रिजर्व डे पर एडिशनल प्लेइंग टाइम को बढ़ाकर चार घंटे कर दिया है। आईसीसी ने पुष्टि की कि मैच को पूरा करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यानी रिजर्व डे पर मैच दो घंटे में भी पूरा नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को 2 घंटे एक्स्ट्रा मिलेंगे। इस तरह मैच पूरा करने के लिए रिजर्व डे पर कुल 4 घंटे मिलेंगे।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज
बारिश की भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने रविवार और सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार 14 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। बारिश की संभावना भले ही 95% से घटकर 75% हो गई हो, लेकिन रविवार को शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना अभी भी 65% है। आईसीसी ने यह भी कहा है कि नॉकआउट चरण में एक मैच के लिए प्रति पक्ष कम से कम 10 ओवर की आवश्यकता होती है। निर्धारित दिन पर मैच को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
16 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
24 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
52 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines