ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच की तरह ही तीसरे मुकाबले के पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 133 रनों के छोटे स्कोर पर सिमट गई. जिसके बाद इंग्लिश टीम ने 453 रन बना दिए. ऐसे में सभी को लगा की पाकिस्तान की टीम आसानी के साथ पारी से तीसरा टेस्ट मुकाबला हारने वाली है. ऐसे समय में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों ने टीम की वापसी कराई और पारी से हार का खतरा टाल दिया. लेकिन इस दौरान फैंस को सबसे ज्यादा प्रभावित 21 साल के रजाउल्लाह ने अपनी बल्लेबाजी से किया.
युवा ऑलराउंडर रजाउल्लाह ने बर्मिंघम में किया कमाल
बैक टू बैक 2 मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया. जिसके कारण ही 21 साल के युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रजाउल्लाह को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला. इस डेब्यू मैच में ही उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 312 रनों पर 7वां विकेट गंवा चुकी थी. उस समय रजाउल्लाह बल्लेबाजी करने उतरे. जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद अब्बास के साथ शानदार पार्टनरशिप की.
रजाउल्लाह ने इस दौरान सिर्फ 63 गेंदों में ही 81 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में 128.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस स्ट्राइक रेट के साथ टी-20 में भी नहीं खेल पाते हैं. ऐसे में रजाउल्लाह की पारी ने सभी को प्रभावित कर दिया. एक समय तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे थे. हालांकि वो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए. इसी के साथ उन्होंने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया है. इसके अलावा उन्होंने नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़े.
चौथे दिन पाकिस्तान को करना होगा चमत्कार
पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाए. जिसके कारण ही अब उन्होंने इंग्लिश टीम को चौथी पारी में 130 रनों का लक्ष्य दिया है. अब जीत दर्ज करने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को इंग्लिश बल्लेबाजों को 128 रनों से पहले ही ऑल आउट करना होगा. फिलहाल ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बाबर आजम बने पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान, इंग्लैंड की धरती पर किया बड़ा कमाल
बात दूसरी पारी में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों की करें तो कप्तान बाबर आजम ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं पूर्व कप्तान शान मसूद ने भी 95 रन बनाकर अपनी टीम को शर्मनाक हार से बचाया. सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने भी अहम 59 रन बनाए. अंत में रजाउल्लाह का साथ देते हुए गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने भी 42 रनों की अहम पारी खेली. अब गेंदबाजी में भी उन्हें कमाल करना होगा.
ये भी पढ़ें:2 पारियों में 2 डक, फिर भी वीरेंद्र सहवाग से तुलना, सैम अयूब पर क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज?
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines