नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले साल मई में 4 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने T-20 सीरीज का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यूके पहुंचने से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला और आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा, जिसका डीटेल बाद में शेयर की जाएंगी।
पिछले साल हुआ था आमना-सामना
आखिरी बार इन दोनों टीमों का द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2022 में आमना-सामना 2022 हुआ था, जब इंग्लैंड ने पाकिस्तानी धरती पर सात मैचों की सीरीज 4-3 से जीती थी। वहीं पाकिस्तान ने आखिरी बार 2021 में इंग्लैंड में T20I सीरीज खेली थी जब उन्हें तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पिछले नवंबर में मेलबर्न में आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए पाकिस्तान को हराया था। ईसीबी ने पाकिस्तान और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के साथ ही महिला टीम के बीच मैचों के कार्यक्रम की भी घोषणा की है।
जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलेगी पाकिस्तान
पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर मंगलवार सुबह कराची में शुरू हुआ। पाकिस्तानी टीम श्रृंखला के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 जुलाई को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और फिर दोनों टीमें 24 से 28 जुलाई तक दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो जाएंगी।
2024 में पाकिस्तान मेंस टीम का इंग्लैंड दौरा
पहला टी20 मैच – 22 मई – लीड्स
दूसरा टी20 मैच – 25 मई – बर्मिंघम
तीसरा टी20 मैच – 28 मई – कार्डिफ
चौथा टी20 मैच – 30 मई – द ओवल
2024 में पाकिस्तान महिलाओं के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
पहला टी20 मैच – 11 मई – बर्मिंघम
दूसरा टी20 मैच – 17 मई – नॉर्थम्प्टन
तीसरा टी20 मैच – 19 मई – लीड्स
पहला वनडे – 23 मई – डर्बी
दूसरा वनडे – 26 मई – टॉन्टन
तीसरा वनडे – 29 मई – चेम्सफोर्ड
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines