ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया. जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. जिसका फायदा उनकी टीम ने उठाया. वहीं पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मुकाबला सिर्फ 3 दिनों में ही खत्म हो गया. पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 171 रनों पर सिमट गई थी. जिसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 409 रन बनाए थे. जिसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 135 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और पारी और 103 रनों से मुकाबला हार गई.
इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद दोनों से किया कमाल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 171 रन ही बना सकी. अब्दुल्ला शफीक ने 61 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और ओली रॉबिनसन ने 5-5 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 409 रन बना दिए. इंग्लैंड के लिए जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए. उनका साथ देते हुए कप्तान जो रूट ने भी 66 रन बनाए. इसके अलावा युवा स्टार हैरी ब्रूक ने भी 91 रन बनाए.
अंत में डैन लॉरेंस ने भी 51 रन बनाकर अपनी टीम को 238 रनों की बड़ी लीड दिलाई. पाकिस्तान के लिए स्पिनर अली उस्मान ने 5 विकेट झटके. वहीं खुर्रम शहजाद ने भी 3 विकेट अपने नाम किया. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ही खराब गेंदबाजी की है. हालांकि इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी के बाद ही जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी. वहीं पाकिस्तान की टीम का मनोबल टूट गया था.
ये भी पढ़ें: स्टार्क को पीछे छोड़ जोश टंग बने WTC 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
पारी और 103 रनों से हारी पाकिस्तान
दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने और भी खराब प्रदर्शन किया. शान मसूद ने 29 रन बनाए तो वहीं अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 41 रन जोड़े. उनके अलावा सभी पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने निराश किया. जिसके कारण ही टीम सिर्फ 135 रनों पर ही सिमट गई और. जिसके कारण ही टीम को पारी और 103 रनों से हार मिली. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोश टंग, जोफ्रा आर्चर और ओली रॉबिनसन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए हैं.
इंग्लिश गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज क्लब लेवल के खिलाड़ी नजर आ रहे थे. पाकिस्तान की टीम को इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान बाबर आजम की कमी खली. अगले मुकाबले में बाबर की वापसी के बाद पाकिस्तान की टीम कमबैक करने का प्रयास करेगी. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरे मैच में ही जीत दर्ज करके सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने उतरेगी. जो रुट ने बतौर कप्तान अपने कमबैक मैच में शानदार जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सातवीं बार डक पर गिरा विकेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines