ENG vs PAK ODI World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दे दिया है। बाबर के बयान से इंग्लैंड के भी पसीने छूट गए हैं। बाबर ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान कर दिया है कि अभी हम सेमीफाइनल से बाहर नहीं हुए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे। बाबर ने कुछ प्लान साझा करते हुए कहा कि हम इसी प्लान के साथ मैदान पर उतरेंगे और सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो भारत का सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ 15 नवंबर को होगा।
बाबर के बयान से खिलाड़ियों में भरा जोश
बता दें कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 287 रनों की बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ इतनी बड़ी जीत आसान काम नहीं होगी। इस मुकाबले में टॉस का भी अहम भूमिका होगा। पाकिस्तान को इस मुकाबले में हर हालत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना होगा, तभी इंग्लैंड को विशाल टारगेट देकर 287 रनों की विशाल जीत दर्ज की जा सकती है। यह जीत आसान नहीं होगी, लेकिन बाबर आजम के बयान ने खिलाड़ियों के मन में जोश भर दिया है। बाबर ने साफ तौर पर कहा है कि अभी तक हम विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। हम अभी भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीन स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर! किसे मिलेगा मौका?
बाबर ने बताया कैसे करेगा क्वालीफाई
बाबर आजम ने कहा कि हम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूर प्रयास करेंगे। इसके लिए पूरी टीम को एक साथ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हम अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे और लक्ष्य को प्राप्त करने के इरादे से उतरेंगे। यह इस बात पर आधारित होगा कि हम पहले 10 ओवर कैसे खेलना चाहते हैं, फिर अगले 20 ओवर कैसे खेलते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें साझेदारी बड़ा फैक्टर होगा। अगर फखर जमान 20 या 30 ओवर तक मैच में रहते हैं, तो हम इसे हासिल कर सकते हैं। फिर रिजवान और इफ्तिखार के साथ हम आगे बढ़ेंगें। बाबर ने कहा हर वक्त उम्मीद बनी रहनी चाहिए, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम क्वालीफाई करेंगे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines