New Zealand Defeated England: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे का समापन हो गया है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और हैरी ब्रुक को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया. ब्रुक ने 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में पहला वनडे हराकर बढ़त बना ली. बता दें कि उन्होंने इंग्लैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी.
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में पहला वनडे मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. 10 रन पर ही इंग्लैंड जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रुट और जेकब बेथल का विकेट गंवा चुका था. जोस बटलर और सैम करन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन पारी खेली.
हैरी ब्रुक को जेमी ओवरटन का साथ मिला. ब्रुक ने 101 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए. ओवरटन ने शानदार 46 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम 35.2 ओवरों में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड के सामने 224 रनों का लक्ष्य था और 5 ओवरों के अंदर ही तीन विकेट गिरने के बावजूद विकी बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी. डेरल मिचेल ने नाबाद 78, माइकल ब्रेसवेल ने 51 रन की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड ने 36.4 ओवरों में लक्ष्य का आसानी से पीछा किया और 4 विकेट रहते जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- 7 मैच, 0 जीत… वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बौखलाया PCB, टीम के अहम सदस्य का कटेगा पत्ता!
हार के बावजूद हैरी ब्रुक को मिला खिताब
इंग्लैंड को भले ही 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन हैरी ब्रुक को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. हैरी ब्रुक की 135 रन की पारी ने इंग्लैंड को फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया. हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने इंग्लिश गेंदबाजों की दाल नहीं गली. हालांकि, ब्रुक ने ये साबित कर दिया है कि बतौर कप्तान वो टीम की अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा कब लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास? कोच ने हिटमैन के भविष्य पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
42 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines