Mitchell Santner Catch ENG vs NZ 2nd ODI: अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले दुनियाभर की टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं। जहां एक ओर भारत-पाकिस्तान समेत एशिया की 6 टीमें एशिया कप खेल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच 4 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच में रविवार को बेहतरीन फील्डिंग का नजारा देखने को मिला।
तीसरे ओवर में लपका बेहतरीन कैच
तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने जैसे ही पहली गेंद डाली तो ये सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को छकाते हुए निकल गई। अंदर की ओर तेज गति से आई बॉल ने बेयरस्टो के बल्ले को छूआ और शॉर्ट कवर की ओर उड़ गई। जैसे ही बॉल उड़ी, सैंटनर तुरंत हरकत में आए और बेहतरीन छलांग लगाकर बाएं हाथ से इतना अद्भुत कैच लपका कि इंग्लैंड का खेमा दंग रह गया। इस तरह सैंटनर के शानदार कैच की वजह से बेयरस्टो को महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। सेंटनर अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बात को उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिखाया है।
ट्रेंट बोल्ट का तूफान
बोल्ट ने इस मैच में बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने महज 3 ओवर के अंदर इंग्लैंड के तीन विकेट चटका डाले। बेयरस्टो के बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट भी आउट हो गए। जो रूट डक पर पवेलियन लौटे। उन्हें बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद बोल्ट ने 9 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे बेन स्टोक्स का शिकार किया। बोल्ट ने टिम साउदी के हाथों उन्हें कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
संबंधित खबरें
PAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
5 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
6 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
7 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
7 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
8 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
9 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines