ENG vs NZ: Joe Root जिस शॉट् पर बने हीरो, उसी शॉट् पर हो गए जीरो, देखें Video

eng vs nz joe root out in reverse sweep like suryakumar yadav

eng vs nz joe root out in reverse sweep like suryakumar yadav

ENG vs NZ 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा शॉट् खेला, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। खास बात यह है कि जो रूट जिस शॉट् को खेलकर हीरो बने थे, उसी शॉट् पर वह गलती भी कर बैठे।

विज्ञापन

रिवर्स स्वीप खेलने में आउट हुए Joe Root

जो रूट ने 14 रनों की पारी के दौरान एक शॉट् बिल्कुल सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में खेला। उन्होंने राइड हैंड बल्लेबाज से लैफ्ट हैंड बल्लेबाज बनकर वेगनर की गेंद को बाउंड्री के पार कर दिया। लेकिन उसके बाद जब रूट दोबारा से यही शॉ्ट खेलने गए तो इस बार वह पूरी तरह से चूक गए और सीधा फील्डर के हाथ में गेंद दे बैठे। जिसका वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि जो रूट को परंपरागत बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह आडे़-तिरछे शॉ्ट खेल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी बिल्कुल ऐसा ही करने की कोशिश की, जहां एक शॉ्ट में वह सफल हो गए, लेकिन दूसरी बार में गच्चा खा गए और अपना विकेट दे बैठे।

कीवी टीम के 3 बल्लेबाज आउट

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 325 रन बनाए हैं। वहीं कीवी टीम पहली पारी में अपने तीन विकेट गवां चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और रॉबिनसन ने एक विकेट लिया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड प्लेइंग 11

बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (सी), बेन फोक्स (डब्ल्यूके), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (c), नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ