ENG vs NZ T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। इंग्लैंड को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के तूफानी अर्धशतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया…बटलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड…फिलिप्स की पारी बेकार
जोस बटलर ने खेला टेनिस शॉट
इंग्लैंड को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान जोस बटलर की तूफानी पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जोस बटलर ने हर तरफ शॉट्स खेले और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। बटलर ने मात्र 43 गेंदों पर 73 रन बनाए। बटलर ने इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स खेले लेकिन सबसे बढ़िया शॉट 17वें ओवर में आया था जब ट्रेंट बोल्ट की तेज बाउंसर गेंद पर बटलर ने खड़े-खड़े बल्ले को कंधे के एंगल पर रखकर बेहतरीन सीधा छक्का जड़ दिया। इस शॉट को देखकर फिल्डिंग कर रहे टीम साउदी भी हैरान हो गए वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपने कप्तान के लिए तालियां बजाई।
इंग्लैंड की धमाकेदार शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बेहद ही धमाकेदार रही। टीम ने 6 ओवर में 48 रन बना लिए थे वहीं दोनों ही ओपनर अच्छी लय में नज़र आ रहे थे। 10 ओवर के खत्म होने तक टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था और 81 रन बन गए थे। वहीं 11वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहला झटका लगा और ओपनर एलेक्स हेल्स 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके बाद उतरे मोईन अली और लियम लिविंग्सटन ने कप्तान जोस बटलर का साथ निभाया और टीम को इस विशाल स्कोर की ओर ले गए।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines