---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज वनडे सीरीज से बाहर, वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ी चिंता

Adam Milne Ruled Out England ODI Series: दुनियाभर की टीमें वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज खेलकर इसकी तैयारी कर रही हैं। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम ने यहां चार मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है, लेकिन इस बीच उसे बड़ा झटका लग गया है। न्यूजीलैंड के स्टार […]

---विज्ञापन---

Adam Milne Ruled Out England ODI Series: दुनियाभर की टीमें वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज खेलकर इसकी तैयारी कर रही हैं। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम ने यहां चार मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है, लेकिन इस बीच उसे बड़ा झटका लग गया है। न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं।

स्कैन से हुई चोट की पुष्टि

विश्व कप से पहले कीवी टीम की चिंता बढ़ गई है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले अस्थायी 15 सदस्यीय टीम चुनी है जिसकी पुष्टि सोमवार को एक कार्यक्रम में की जाएगी। हालांकि 28 सितंबर तक इसमें बदलाव करने की गुंजाइश है। मिल्ने की चोट की पुष्टि स्कैन से हुई। जानकारी के अनुसार, मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने शरीर में जकड़न महसूस की। इसके बाद उनका स्कैन कराया गया। खास बात यह है कि उन्हें इस महीने के अंत में तीन मैचों की श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का भी दौरा करना है।

---विज्ञापन---

बेन लिस्टर को मिला मौका

मिल्ने के बाहर होने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को इंग्लैंड के खिलाफ अगले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा- “हमारे पास इन मैचों के बीच कम बदलाव हैं। हम आगामी कार्यक्रम के साथ खिलाड़ियों की देखभाल करना चाहते हैं।” बेन पहले से ही यहां इंग्लैंड में है। बेन ने हमें संयुक्त अरब अमीरात और इंग्लैंड में वार्म-अप मैचों में प्रभावित किया।”

---विज्ञापन---

27 साल के लिस्टर ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वह 10 टी-20 मैचों में भी खेल चुके हैं। हालांकि वह बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम में भी दावेदार नहीं माना जा रहा है। बता दें कि न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को कार्डिफ में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज कर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

First published on: Sep 09, 2023 08:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola