ENG vs NZ: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में धमाल मचाया हुआ है। ब्रूक लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 186 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बैटिंग को देखकर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने उनकी जमकर तारीफ की है।
दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे थे
वेंलिंग्टन टेस्ट में 186 रनों की पारी खेलने के बाद जो रूट ने हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ‘ब्रूक की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे हो। क्योंकि उनकी बैटिंग ने चीजों को बड़ा आसान बना दिया था। दूसरे तरफ खड़े होकर उनकी बैटिंग देखना भी अच्छा लग रहा था।’ बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो रूट और हैरी ब्रूक ने 294 रनों की पाटर्नरशिप करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंच दिया था।
और पढ़िए – IPL 2023: हार्दिक पांड्या की टीम Gujarat Titans को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल
हैरी ब्रूक ने खेली 186 रनों की पारी
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 24 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के लगाए। ब्रूक के अलावा जो रूट ने भी 152 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने 435 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाकर पारी को घोषित कर दिया। वहीं पहली पारी में ही 138 रनों पर न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। जिससे इंग्लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
हैरी ब्रूक की टेस्ट में आखिरी 8 पारियां
- 153 रन 116 गेंद
- 87 रन 65 गेंद
- 9 रन 21 गेंद
- 108 रन 149 गेंद
- 111 रन 150 गेंद
- 89 रन 81 गेंद
- 54 रन 41 गेंद
- 186 रन 176 गेंद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
31 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
38 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines