ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग का प्रदर्शन भी किया, जिससे दूसरे ही दिन कीवी टीम बेकफुट पर आ गई है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आते ही कीवी बल्लेबाजों पर धावा बोला और एक बाद एक सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नंबर वन गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी शानदार बॉलिंग की।
एंडरसन ने किया Williamson को आउट
जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन को आउट कर दिया। विलियमसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। एंडरसन की तेर रफ्तार गेंद को विलियमसन पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का एज लेती हुई सीधी विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस तरह पहले टेस्ट के बाद विलियमसन दूसरे टेस्ट में भी प्लॉफ साबित हुए।
और पढ़िए –Women’s T20 WC, AUS W vs RSA W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी अफ्रीका, ऐसे देख सकेंगे लाइव
एंडरसन ने झटके तीन विकेट
पहले दिन एंडरसन पूरे फॉर्म में नजर आए उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। एंडरसन ने 10 ओवर बॉलिंग की जिसमें 37 रन दिए और एक मेडन भी डाला। इस दौरान उन्होंने केन विलियमसन, डेविन कॉनवे और विल यंग को आउट किया।
और पढ़िए –WPL 2023: एलिसा हिली का साथ देंगी Deepti Sharma, यूपी वॉरियर्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की हालत खस्ता
पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड की हालत खस्ता नजर आ रही है। न्यूजीलैंड पहली पारी में 138 रन पर सात विकेट गवां चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टॉम बोलेंड 25 और कप्तान टिम साउथी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड से 297 रन पीछे है, जिसे हासिल करना फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए आसान नजर नहीं आता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
25 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines