Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग का प्रदर्शन भी किया, जिससे दूसरे ही दिन कीवी टीम बेकफुट पर आ गई है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आते ही कीवी बल्लेबाजों पर धावा बोला और एक बाद एक सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नंबर वन गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी शानदार बॉलिंग की।
जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन को आउट कर दिया। विलियमसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। एंडरसन की तेर रफ्तार गेंद को विलियमसन पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का एज लेती हुई सीधी विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस तरह पहले टेस्ट के बाद विलियमसन दूसरे टेस्ट में भी प्लॉफ साबित हुए।
और पढ़िए –Women’s T20 WC, AUS W vs RSA W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी अफ्रीका, ऐसे देख सकेंगे लाइव
This is why he is the Number 1️⃣ ranked bowler in the world 🌍
Jimmy removes Williamson for 4️⃣
England now have 2️⃣ wickets before lunch…#NZvENG pic.twitter.com/7GwwC81ydg
— Cricket on TNT Sports (@cricketontnt) February 24, 2023
पहले दिन एंडरसन पूरे फॉर्म में नजर आए उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। एंडरसन ने 10 ओवर बॉलिंग की जिसमें 37 रन दिए और एक मेडन भी डाला। इस दौरान उन्होंने केन विलियमसन, डेविन कॉनवे और विल यंग को आउट किया।
और पढ़िए –WPL 2023: एलिसा हिली का साथ देंगी Deepti Sharma, यूपी वॉरियर्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड की हालत खस्ता नजर आ रही है। न्यूजीलैंड पहली पारी में 138 रन पर सात विकेट गवां चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टॉम बोलेंड 25 और कप्तान टिम साउथी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड से 297 रन पीछे है, जिसे हासिल करना फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए आसान नजर नहीं आता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।