Joe Root Century: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने करीब 8 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार शतक लगाया। रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले अपना शतक पूरा किया। फिलहाल रूट 101 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट ने इस शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर जो रूट की बराबरी भी कर ली है।
ब्रैडमैन के बराबर पहुंचे जो रूट
जो रूट इस शतक के साथ ही सर डॉन ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड के पास पहुंच गए हैं। डॉन ब्रैडमैन ने भी अपने करियर में 29 शतक लगाए थे, जबकि अब जो रूट भी टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक लगा चुके हैं। रूट ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने 11 साल के करियर में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। जो रूट टेस्ट में 56 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
और पढ़िए – ‘वह एक ऐसी खिलाड़ी है जो पीछे नहीं हटती’, हरमनप्रीत कौर को गले लगाकर भावुक हुईं अंजुम चोपड़ा
सचिन के पास पहुंचने का मौका
जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 129वां टेस्ट खेल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट फिलहाल 12वें नंबर पर हैं, लेकिन वह अपने बचे हुए करियर में अगर 5120 टेस्ट रन और बना लेते हैं तो वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सचिन ने अपने करियर में 15921 रन बनाए हैं। ऐसा इसलिए भी सोचा जा रहा है क्योंकि जो रूट फिलहाल 32 साल के हैं। ऐसे में अगर वह 5 साल और टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो वह यह कारनामा कर सकते हैं। हालांकि यह इतना आसान भी नहीं है।
और पढ़िए – Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट, देखें शानदार VIDEO
294 रन की साझेदारी
वेलिंग्टन टेस्ट में एक वक्त तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किलों में नजर आ रही थी। लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक ने क्रीच पर जमते हुए शानदार बल्लेबाजी की जिससे इंग्लैंड न केवल शुरुआती झटकों से उबरी बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन एक अच्छा स्कोर भी खड़ा कर दिया। हैरी ब्रूक ने शानदार 184 रनों की पारी खेली और जो रूट ने 101 रन बनाए। फिलहाल दोनों खिलाड़ी नाबाद है। ऐसे में अब इंग्लैंड के एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। पहला मुकाबला जीतकर इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
41 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines