England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल नाइट क्लब कांड से उबरने का प्रयास कर रही है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन इस विवाद के कारण अब टीम से ही बाहर हो गए हैं. इसके अलावा इंजरी का शिकार इंग्लिश खिलाड़ी हो रहे हैं. 17 जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. उससे पहले इंग्लिश टीम ने प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव किए हैं. बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद अब दोबारा दिग्गज जो रूट को इंग्लिश टीम की कप्तानी मिल गई है.
जो रूट ने कप्तान बनने के बाद कराया 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद अब जॉर्डन कॉक्स को इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है. वहीं इसके अलावा काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे सनी बेकर को भी अब डेब्यू करने का बड़ा चांस मिला है. इसके अलावा इंजरी के कारण बाहर हुए ऑली रॉबिनसन की जगह अब टीम में स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एंट्री हुई है. इसके अलावा लंबे समय के बाद मैट फिशर को दोबारा इंग्लिश टेस्ट टीम की प्लेइंग 11 में जगह मिली है. इंग्लिश टीम की प्लेइंग 11 पूरी तरह से ही बदल गई है.
खासकर तेज गेंदबाजी में टीम ने पूरी तरह से बदलाव किया है. बात बल्लेबाजी की करें तो अब युवा सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे के ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ गई है. वहीं कप्तान जो रूट को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी. पहले मुकाबले में फेल हुए जैकब बेथेल पर भी अब बड़ी पारी खेलने का दबाव रहने वाला है. इतना ही नहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: रजत पाटीदार को ‘इग्नोर’ करने पर सवाल, टीम इंडिया के लिए कब होगा T20I डेब्यू?
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैट फिशर, एमिलियो गे, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को धक्का मुक्की करना पड़ेगा महंगा? जानिए क्या कहता है नियम
संबंधित खबरें
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
14 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines