नई दिल्ली: किसी भी क्रिकेटर के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेले। इंग्लैंड के 25 साल के क्रिकेटर जोश टंग का ये सपना गुरुवार को पूरा हुआ। टंग ने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया। हालांकि उनके डेब्यू से उनका एक रिश्तेदार मालामाल हो गया। उन्हें 51 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे।
पर्ची को अलमारी में संभालकर रखा था
दरअसल, क्रिकेटर के रिश्तेदार टिम पाइपर ने 14 साल पहले शर्त लगाई थी कि जोश टंग एक दिन इंग्लैंड के लिए खेलेंगे। जब तेज गेंदबाज गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेगा तो वह 50,000 पाउंड (63,000 डॉलर) की बेट जीत गए। टिम पाइपर ने टंग का खेल तब देखा था जब वह सिर्फ 11 साल के थे। उन्होंने उसने 500-1 के अंतर पर 100 पाउंड की शर्त रखी थी कि वह भविष्य में इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट मैच खेलेगा। पाइपर ने बीबीसी स्पोर्ट को बताया, “मैंने सालों से इस पर्ची को अलमारी में संभालकर रखा था।”
टंग उस समय एक स्पिनर थे
पाइपर ने कहा- मैंने मन ही मन सोचा इसकी कीमत 100 पाउंड होना चाहिए। अगर मुझे पैसा नहीं मिलता तब भी वह हमें गौरवान्वित करते। टेस्ट टीम में आने के लिए यह उनके लिए एक बोनस है। पाइपर के क्लब टीम के साथी फिल के बेटे टंग उस समय एक स्पिनर थे। पाइपर ने कहा- छोटा बच्चा लेग स्पिन, गुगली और शीर्ष स्पिन गेंदबाजी करता था। यह शेन वार्न की तरह था। 25 साल के टंग ने वोर्सेस्टरशायर अकादमी में जाने के बाद तेज गेंदबाजी की ओर रुख किया। पाइपर ने कहा कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 162 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज पर नजर रखते थे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
18 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines