ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 1 जून से एकमात्र टेस्ट खेला जाना है। इंग्लैंड के लॉर्ड्स में होने वाले इस टेस्ट में मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ऑली रॉबिंसन को जगह नहीं मिली है। दोनों खिलाड़ी चोट के चलते परेशान हैं। टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।
स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में मैक्कुलम ने कहा कि 16 जून से शुरू होने वाली एशेज सीरीज तक यह दोनों ही खिलाड़ी फिट हो जाएंगे। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स कप्तानी करते दिखेंगे। वह भी आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल थे, ऐसे में देखना होगा कि उनकी चोट पूरी तरह ठीक हुई है या नहीं।
ब्रेंडन मैकलम ने एशेज सीरीज को लेकर क्या कहा?
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकलम ने 16 जून से शुरू होने वाले एशेज के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘पहले एशेज टेस्ट के लिए, मुझे लगता है कि एंडरसन और रॉबिन्सन को फिट होना चाहिए। वे आयरलैंड के खिलाफ इस टेस्ट के लिए फिट नहीं होंगे। हमें अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी करनी होगी, लेकिन हमारे स्क्वॉड में कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।’
स्टोक्स को लेकर क्या बोले मैक्कुलम
कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा कि स्टोक्स भी भी तेजी से ठीक हो रहा है। वह असल में फिट भी दिखते हैं और चेहरे पर एक मुस्कान रहती है। वह ग्रुप में वापस आकर काफी खुश हैं। हमारे लीडर के रूप में वह टीम में जिस तरह की उर्जा लाते हैं, वह वाकई में शानदार होता है।
गेंदबाजी भी करते दिखेंगे बेन स्टोक्स
ब्रेंडन मैक्कुलम ने स्टोक्स को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि वह गर्मियों के पूरे सीजन के किसी न किसी स्टेज पर गेंदबाजी जरूर करेंगे। हां, इसमें कोई शक नहीं है कि वह एक वर्ल्ड क्लास ऑल-राउंडर हैं। अगर वह गेंदबाजी कर पाते हैं, तो कमाल की बात होगी और अगर नहीं कर पाते हैं तो हम कोई रास्ता ढूंढ लेंगे।’
ऑयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, जैक लीच
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
57 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines