---विज्ञापन---

क्रिकेट

ENG vs IRE: नई गेंद हाथ में आते ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने उगली आग, खड़ा ही रह गया बल्लेबाज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में आते ही अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर दिया। ब्रॉड ने नई गेंद हाथ में आते ही घातक गेंदबाजी की। उन्होंने समर सीजन का पहला विकेट चटकाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज पीजे मूर का शिकार किया। उन्होंने […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में आते ही अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर दिया। ब्रॉड ने नई गेंद हाथ में आते ही घातक गेंदबाजी की। उन्होंने समर सीजन का पहला विकेट चटकाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज पीजे मूर का शिकार किया। उन्होंने मूर को इतनी घातक गेंद फेंकी कि बल्लेबाज बस खड़ा ही रह गया।

पोज मारते रह गए पीजे मूर 

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। मूर 11 गेंदों में 2 चौके ठोक 10 रन बनाकर खेल रहे थे। मूर को ओवर द विकेट गेंद डालने आए ब्रॉड ने जैसे ही दूसरी बॉल डाली, ये टप्पा पड़ते ही सीधे अंदर की ओर गई और पैड से टकराते हुए बाहर निकल गई। मूर ने इसे खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बस पोज मारते ही रह गए। बिना देरी किए अंपायर ने भी अंगुली उठा दी। इस तरह ब्रॉड ने मूर को आउट कर खाता खोला। इसके बाद वे और घातक हो गए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

7 ओवर में चटका डाले 3 विकेट, 2 को किया डक पर आउट 

सातवें ओवर में लौटे ब्रॉड ने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। ब्रॉड की गेंद पर बालबर्नी बीट हुए और स्लिप में लगे जैक क्रॉले ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद ब्रॉड ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी टेक्टर को भी पवेलियन लौटा दिया। टेक्टर दूसरी ही गेंद पर मैथ्यू पॉट्स के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले सेशन में पहले 7 ओवर के दौरान 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 3 मेडिन ओवर भी डाले। उल्लेखनीय है कि ब्रॉड लगभग 3 महीने बाद गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला था।

First published on: Jun 01, 2023 05:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola