नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स में गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट के पहले दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल किया। ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। नई गेंद से कहर बरपाते हुए ब्रॉड ने पीजे मूर को 5वें ओवर में एलबीडब्ल्यू कर इसकी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को डक, हैरी टेक्टर को डक, जेम्स मैकुलम को 36 और मार्क अडायर को 14 रन पर आउट कर आयरलैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम 56.2 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। उन्होंने 10 साल बाद लॉर्ड्स में बड़ा कारनामा किया।
स्टुअर्ट ब्रॉड का ये लॉर्ड्स में तीसरा 5 विकेट हॉल था
दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड का ये लॉर्ड्स में तीसरा 5 विकेट हॉल था। उन्होंने इससे पहले 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया था। करीब 10 साल पहले लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 11 ओवर में 44 रन देकर 7 विकेट चटका डाले थे। गुरुवार को उन्होंने इस कारनामे को दोहरा दिया।
लॉर्ड्स में स्टुअर्ट ब्रॉड की तूती बोलती है। इसका अंदाजा उनके शानदार आंकड़ों से लगाया जा सकता है। ब्रॉड लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उनके नाम 27 मैचों की 52 ईनिंग में उनके नाम 107 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में नंबर-1 पर इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कब्जा है। एंडरसन ने लॉर्ड्स में 27 मैचों की 52 ईनिंग में 117 विकेट चटकाए हैं। एंडरसन ने 7 बार 5, जबकि ब्रॉड ने तीन बार ये कारनामा किया है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1664291054185480193
दुनिया के पांचवें गेंदबाज
स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। 162 मैचों की 298 ईनिंग में उनके नाम 581 विकेट दर्ज हैं। वह पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले से 38 विकेट दूर हैं। चौथे स्थान पर काबिज कुंबले के नाम 619 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। नंबर 1 पर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने अपने करियर में 800 विकेट चटकाए थे। दिवंगत शेन वॉर्न 708 और जेम्स एंडरसन 685 विकेटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर कायम हैं।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines