ENG vs IRE: ओली पोप ने डबल सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास, तोड़ डाला 41 साल पुराना रिकॉर्ड

ENG vs IRE Ollie Pope

ENG vs IRE Ollie Pope

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बड़ा धमाका कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन पोप ने महज 207 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोक डाली। तीसरे नंबर पर उतरे पोप ने 208 गेंदों में 22 चौके-3 छक्के ठोक कुल 205 रन जड़े। अपनी दोहरे शतक की इस लाजवाब पारी के साथ पोप ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

इंग्लैंड में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने ओली पोप 

ओली पोप इंग्लैंड की जमीन पर सबसे तेज डबल सेंचुरी (207 गेंद) जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में इंग्लिश क्रिकेटर इयान बॉथम का 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। बॉथम ने भारत के खिलाफ 1982 में 220 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का कारनामा किया था। उनके बाद वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर गॉर्डन ग्रीनिज ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 232 गेंदों में सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ी थी।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सातवां सबसे तेज दोहरा शतक 

ओली पोप का 207 गेंदों का दोहरा शतक टेस्ट क्रिकेट में 7वां सबसे तेज है। जबकि इंग्लैंड के लिए ये दूसरी सबसे तेज डबल सेंचुरी है। उनसे पहले बेन स्टोक्स ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 163 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था। स्टोक्स से पहले 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए नाथन एस्टल 153 गेंदों में दोहरा शतक ठोक चुके हैं। दुनियाभर के क्रिकेटरों में एस्टल का नाम शीर्ष पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पोप ने 83वें ओवर में छक्का ठोक अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। हालांकि वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। एंडी मैक्ब्राइन की गेंद पर उन्हें लॉर्कन टकर ने स्टंप कर पवेलियन भेजा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ