---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs IRE: इंग्लैंड ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रच दिया इतिहास

नई दिल्ली: इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन इंग्लैंड ने जीत लिया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 172 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 524 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी ईनिंग में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन इंग्लैंड ने जीत लिया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 172 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 524 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी ईनिंग में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड को दूसरी पारी खेलने पर मजबूर कर दिया। आयरलैंड ने दूसरी पारी में 362 रन बनाकर इंग्लैंड को 11 रन का टार्गेट दिया। जिसे मेजबान टीम ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। हालांकि आयरलैंड के बल्लेबाज मार्क अडायर और एंडी मैक्ब्राइन शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रचने में कामयाब रहे।

आयरलैंड के टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप 

टेल-एंडर्स के तौर पर उतरे दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में आयरलैंड के लिए रिकॉर्ड तोड़ 163 रन की साझेदारी की। आठवें नंबर पर उतरे एंडी मैक्ब्राइन ने 115 गेंदों में 14 चौके ठोक नाबाद 86 रन जड़े तो वहीं मार्क अडायर ने नौवें नंबर पर उतरकर 76 गेंदों में 12 चौके-2 छक्के ठोक 88 रन बनाए। आयरलैंड के लिए ये किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज था। जिन्होंने अप्रैल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 143 रन की पार्टनरशिप की थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जोश टंग का जलवा

इंग्लैंड के युवा गेंदबाज जोश टंग ने डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में बिना विकेट रहे टंग ने दूसरी पारी में आयरलैंड की कमर तोड़ डाली। उन्होंने 21 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए। टंग डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की एलीट लिस्ट में भी शामिल हो गए। उन्होंने पीजे मूर, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग और फियोन हैंड के विकेट चटकाए।

First published on: Jun 03, 2023 09:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola