ENG vs IRE: टेस्ट क्रिकेट में डीआरएस का काफी महत्व है और हर कप्तान को बेहद समझदारी से इसका उपयोग करना होता है। हालांकि कई बार कप्तान इसे लेने में भूल कर देते हैं जिससे मैच के नतीजे पर भी असर पड़ता है। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। जब खराब डीआरएस रिव्यू लेने के बाद विकेटकीपर वॉशरूम चले गया जिसके बाद ये हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी।
जो रूट को आउट करने की मंशा से लिया रिव्यू
दरअसल इंग्लैंड की पारी का 64वां ओवर था और डकेट के दोहरे शतक से 18 रन कम पर आउट होने के बाद जो रूट क्रीज पर आए ही थे। ऐसे में ग्राहम ह्यूम ने ओवर की अंतिम गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी और रूट ने रिवर्स स्कूप का प्रयास किया। हालांकि, वह शॉट पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके पैड पर लग गई। आयरलैंड ने तुरंत अपील की लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट घोषित कर दिया।
रिव्यू लेते ही शौचालय की ओर चले गए विकेटकीपर
जो रूट जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट लेने की मंशा से आयरलैंड की टीम ने ये जानते हुए भी कि इम्पैक्ट स्टंप के बाहर है डीआरएस ले लिया। इसे देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह गए। यहां तक की आयरलैंड के विकेटकीपर की प्रतिक्रिया तो ये साफ बताती है कि रिव्यू कितना खराब था। विकेटकीपर लोरकन टकर ने डीआरआस का निर्णय क्या होगा ये देखने के लिए भी आस-पास इंतजार नहीं करने का फैसला किया मैदान से ब्रेक लेकर तुरंत शौचालय की ओर भाग गए। जिसके बाद रिव्यू खत्म होने के बाद वे हाथों को पोंछते हुए ग्लव्स दोबारा पहनते हुए वापस आए।
https://twitter.com/RashidSpider/status/1664629305899352064?s=20
https://twitter.com/RashidSpider/status/1664629724675551232?s=20
इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर फैंस द्वारा अलग-अलग अंदाज में रिएक्ट किया जा रहा है। कई लोग इसका वीडियो शेयर कर रहे हैं वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि अगर ये बॉक्सिंग का मैच होता तो अब तक रोक दिया जाता। एक यूजर ने ये भी कहा कि इंग्लैंड को दिन के सेशन में टी ड्रिंक्स ब्रेक मिल गया है।
मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
वहीं अगर मैच की बात करें तो इसमें इंग्लैंड की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में मौजूद है। टीम ने पहले आयरलैंड को 172 रनों पर ऑलआउट कर दिया और इसके बाद तेज पारी खेलते हुए 524 रन बनाए और 352 रनों की लीड लेकर पारी को डिक्लेर कर दिया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने अब तक 97 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines