ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। एशेज से पहले खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में टीम अपने खिलाड़ियों को परखना चाहेगी। इस टीम में गेंदबाजी में अनकैप्ड खिलाड़ी जोश टंग को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं कई अनुभवी गेंदबाजों को आराम दिया गया है।
वुड और वोक्स को नहीं मिली जगह
इंग्लैंड के प्लेइंग 11 में हैरान करने वाली बात ये है कि टीम के दो अनुभवी गेंदबाज मार्क वुड और क्रिस वोक्स उपलब्ध थे लेकिन उन्हें जगह नहीं दी गई है। ये एशेज के मद्देनजर किया जा सकता है। जेम्स एंडरसन फिलहाल चोटिल हैं और उनके एशेज तक ठीक होने की उम्मीद है। वहीं स्कवॉड में शामिल किए गए ओली स्टोन को भी खिचाव हो गया है जिसके चलते वे बाहर हो गए हैं।
कभी रिटायरमेंट लेने की सोच रहे थे जोश टंग, अब टेस्ट टीम में मिला मौका
इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे जोश टंग ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि चोट के चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। जोश टंग थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं जिसमें उनकी कंधे की नसें खिचाती थी। इसके चलते उन्हें दो ऑपरेशन और कई इंजेक्शन लगाने पड़े। वे एक समय रिटायरमेंट का भी प्लान बना चुके थे। हालांकि वे टिके रहे और अब उन्हें टीम में जगह दी गई है।
आयरलैंड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग और जैक लीच।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines