ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाला इकलौता टेस्ट मैच 1 जून 2023 से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाने वाला है। मैच की शुरुआत भारतीयसमयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। इस मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। रूट के पास इस मुकाबले में अपने 11000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका होगा।
ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे जो रूट
आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में रूट अगर 52 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसर और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, एलिस्टर कुक, कुमार संगाकारा, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल, महेला जयवर्धने, एलन बॉर्डर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अब तक यह कारनामा कया है। वहीं वे इंग्लैंड के पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की हो।
जो रूट के पास डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ने का मौका
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अब तक अपने करियर में 129 टेस्ट मैट की 237 पारियों में 56.13 की औसत से 10948 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 29 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं। शतकों के मामले में वे फिलहाल दिग्गज डॉन ब्रेडमैन की बराबरी पर हैं। अगर वे इस मैच में शतक जड़ देते हैं तो उनके टेस्ट में 30 शतक हो जाएंगे और वे डॉन ब्रेडमैन समेत अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे।
आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक, क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, जैक लीच।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines