ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से विशाल जीत दर्ज की। मैच में इंग्लैंड की तरफ से जहां ओली पॉप ने बल्लेबाजी में और जोश टॉग ने गेंदबाजी में कहर बरपाया। वहीं दूसरी ओर टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और उन्होंगे गेंदबाजी भी नहीं की। ऐसे में स्टोक्स ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जोड़ लिया है।
बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास
स्टोक्स भले ही अपने टीम को पारी की जीत नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने इस मैच को जीतने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया। स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बिना बैटिंग, बिना बॉलिंग और बिना विकेटकीपिंग किए मैच जीत लिया हो।
स्टोक्स से पहले किसी भी कप्तान ने इस उपलब्धि को हासिल नहीं किया था, जोकि बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरा हो और गेंदबाजी भी नहीं की हो। यहां तक कि वो विकेटकीपर भी नहीं था। हालांकि उन्होंने एक कैच जरूर पकड़ा।
मैच का लेखा- जोखा
लॉर्ड्स में खेले गए मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 172 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 524 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी इनिंग में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड को दूसरी पारी खेलने पर मजबूर कर दिया। आयरलैंड ने दूसरी पारी में 362 रन बनाकर इंग्लैंड को 11 रन का टार्गेट दिया। जिसे मेजबान टीम ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। ये जीत एशेज से पहले इंग्लैंड को काफी आत्मविश्वास देगी।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
47 secs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
28 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines