Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत 1 जून 2023 से होने वाली है। इस मैच का आयोजन प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर किया जा रहा है। मैच की शुरुआत भारतीयसमयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। मैच को भारत में आसानी से टीवी और मोबाइल पर देखा जा सकता है।
इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स करने वाले हैं जो कि हाल ही में आईपीएल खेलकर वापस लौटे हैं। वहीं एंड्रयू बालबर्नी आयरलैंड की कमान संभाले हुए हैं। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। मैच में जहां इंग्लैंड जीत दर्ज कर एशेज के लिए बेहतर तैयारी करनी चाहेगी। वहीं दूसरी ओर आयरलैंड की टीम अपनी साख के लिए खेलेगी।
दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक मुकाबला हुआ है, जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की थी। यह मुकाबला भी लॉर्ड्स में ही हुआ था। मैच में इंग्लैंड महज 85 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में आयरलैंड ने 207 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 303 रन बनाए। जवाब में आयरिश टीम 38 रन पर ढेर हो गई थी और ऐसे में इंग्लैंड ने आसानी से मैच जीत लिया था।
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच को भारत में मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।