Vaibhav Sooryavanshi Injured: स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू कर इतिहास रच डाला है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हर किसी उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल चुका है. अपने पहले इंटरनेशनल मैच में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और केवल 14 रन बना पाए थे. ऐसे में अब हर किसी की नजरें तीसरे टी20 में उनके ऊपर रहने वाली हैं लेकिन वो मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी करते हुए वो बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंद सीधे उनके रिब्स पर जाकर लगी, जिसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए. ऐसे में अब तीसरे टी20 मैच में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बन चुका है.
दर्द में नजर आए वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु के सामने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे. रघु की तरफ से एक गुड लेंथ की तेज रफ्तार गेंद फेंकी गई जो कि सीधे जाकर वैभव की रिब्स में जाकर लगी. इसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए और वहीं बैठ गए. रघु ने जाकर गेंद को उठाया और उसके बाद वैभव से उनका हाल जाना. वैभव की चोट कितनी गंभीर है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. फैंस यही चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा बने.
पहले टी20 में नहीं दिखा खास दम
आयरलैंड के दौरे पर इग्नोर होने के बाद वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिला. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में डेब्यू करते हुए बेखौफ अंदाज दिखाया और 10 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 2 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले, जो कि जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंद पर आए थे. संजू सैमसन को बाहर कर वैभव को मौका दिया गया था जो कि क्रिकेट गलियारों में लगातार चर्चा का कारण बना हुआ है.
ये भी पढ़िए- ZIM vs IND: इन 4 खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका, जिम्बाब्वे दौरे पर मिलेगा धमाल मचाने का मौका
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines