हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, मैनचेस्टर में ‘डराने’ वाले हैं आंकड़े

ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के लिए 3 इंग्लिश खिलाड़ी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इस तीनों खिलाड़ियों के आंकड़े काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

ENG vs IND: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा. चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया जो कि बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन इंग्लिश टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतर ही नहीं पाई. ऐसे में अब मैनचेस्टर में होने वाला मैच सीरीज के लिहाज से अहम होने वाला है. टीम इंडिया को इस मैच में इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. इस 3 खिलाड़ियों के आंकड़े बेहद ही शानदार नजर आ रहे हैं. 

मैनचेस्टर में शतक जड़ चुके हैं फिल साल्ट

इंग्लैंड के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट का बल्ला मैनचेस्टर के इस मैदान पर जमकर गरजता हुआ नजर आता है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए इस मैदान पर अभी तक केवल एक ही मैच खेला है, जिसमें ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. उनके बल्ले से 60 गेंदों में 141 रनों की तूफानी पारी आई थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235 का रहा था. 

कप्तान हैरी ब्रूक भी करते हैं धमाकेदार बल्लेबाजी

मैनचेस्टर कै मैदान इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को भी खासा रास आता है. उन्होंने इस मैदान पर अब तक केवल 2 मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए वो एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इंग्लैंड के लिए खेलते हुए ब्रूक ने 55 टी20 पारियों में अब 1303 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

आदिल रशीद की फिरकी से रहना होगा सावधान

इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद भी टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किए हैं. एक मैच में वो 4 विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. ऐसे में वो भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रशीद काफी पहले से परेशान करते हुए आ रहे हैं.

ये भी पढ़िए- खतरे में टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों का करियर! गंभीर-अय्यर को लेना पड़ सकता है टीम बदलाव पर बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola