Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को दूसरे वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम किया. इस हार के साथ सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और तीसरा मुकाबला काफी अहम हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस हार के बाद काफी निराश नजर आए और उन्होंने टीम की कई सारी गलतियां मैच के बाद बताई. आइए आपको भी बताते हैं कि कप्तान गिल ने क्या कुछ खास कहा.
हमें 300 के पार का स्कोर बनना चाहिए था – गिल
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 233 रनों का स्कोर खड़ा किया. एक समय पर लग रहा था कि टीम का स्कोर 300 के पार जाएगा. टीम के इस बल्लेबाजी प्रदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल को काफी परेशान किया. इसको लेकर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो ये वाकई में ये काफी निराशाजनक है. 25 ओवर बल्लेबाजी के बाद हमें लग रहा था कि हम 300 या 310 का स्कोर खड़ा करेंगे. हम एक अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मिडिल ओवरों में हमने लगातार विकेट गंवाए.”
‘हमारे टेल एंडर्स बेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं’
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेलीं लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. इसको लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हमारे टेल एंडर्स बेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं लेकिन हम उनसे थोड़े और की उम्मीद करते हैं. हम अच्छी शुरुआत का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए. लेकिन उम्मीद है कि अगली बार हम इससे अच्छा प्रदर्शन करेंगे.” अपनी बल्लेबाजी को लेकर गिल कहते हैं, “स्ट्रेट कवर ड्राइव खेलकर आउट होना कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है. 240 को लेकर हमें हमेशा पता था. अगर 300 का स्कोर होता तो हम क्लोज जा सकते थे. 4-5 रन प्रति ओवर से किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं बनता और रूट इस तरह के टारेगट का पीछा करने में बहुत आगे हैं.”
ये भी पढिए- 13 छक्के, 5 चौके, 321 का स्ट्राइक रेट… निकोलस पूरन ने महज इतनी गेंदों में ठोका शतक, उड़ाए गेंदबाजों के होश
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines