हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: फिर बदल गया मैच का टाइम… 7 बजे नहीं, 3 घंटे देरी से शुरू होगा मुकाबला, जानें फुल डिटेल्स

ENG vs IND 3rd T20I: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब हर किसी की नजरें तीसरे टी20 मुकाबले पर जाकर टिक गई हैं. ये मैच शाम 7 बजे से बल्कि रात में शुरू होगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच कब खेला जाएगा और फैंस कब से इस मैच को लाइव देख पाएंगे आइए जानते हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

ENG vs IND 3rd T20I: टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर टी20 सीरीज के 2 मैच खेल चुकी है. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मार ली है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल है कि तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. इंग्लैंड के टाइम के अनुसार दूसरा टी20 डे मैच था तो ऐसे में ये भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हुआ लेकिन तीसरा मैच डे नाइट है. ऐसे में मैच के समय में एक बार फिर से बदला हुआ है. भारत और इंग्लैंड के बीच का तीसरा टी20 मुकाबला 7 बजे से नहीं बल्कि 3 घंटे देरी से शुरू होगा.

बदल गया तीसरे टी20 मैच का समय

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच रात 10 बजे से शुरू होगा बिल्कुल उसी तरह जैसे सीरीज का पहला मैच हुआ था. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

कब होगा ENG vs IND तीसरा टी20 मैच?

तीसरा टी20 मैच एक दिन के गैप के बाद 7 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है तो इस मैच को हर हाल में अपने नाम करना होगा. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश होगी. टीम ने अभी तक उनकी कप्तानी में 4 मैच खेले हैं लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं हुई है. बीते 5 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब टीम इंडिया को जीत के लिए 4 मैचों का इंतजार करना पड़ रहा है. पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं अब इंग्लैंड के हाथों भी हार ही मिली है. 

टीम इंडिया का फुल स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: मैच में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये ओवर, एक झटके में टीम इंडिया के हाथ से निकल गया जीता हुआ मुकाबला!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola