ENG vs IND 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया जीत के करीब है. आखिरी दिन रोमांच देखने लायक होगा. पिछले 4 दिनों में जिस तरह से भारतीय टीम खेली है वो काबिले तारीफ है. पहले 2 दिन यह लड़ाई मैदान तक ही सीमित थी, लेकिन इंग्लिश टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के एक बयान के बाद अब ये जुबानी जंग में भी तब्दील हो गई है. ब्रूक दूसरे दिन का खेल खत्म होने ने कुछ ऐसा कहा था, जिसका जवाब भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में बल्ले से दिया और अब कोच मोर्ने मोर्कल ने इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.
दरअसल, इंग्लैंड के स्टार बैटर हैरी ब्रूक ने खेल के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी टीम की तारीफ में कुछ ऐसा कहा था जिसे गिले सेना ने शायद दिल पर ले लिया और दूसरी पारी में तूफानी अंदाज में बैटिंग करके ये बता दिया उसे छेड़ने की गलती करना कितना भारी पड़ सकता है. अब ब्रूक भी कहीं ना कहीं सोच रहे होंगे कि उनका एक बयान शायद पूरी भारी पड़ गया है.
सबसे पहले जानते हैं आखिर ब्रूक ने क्या कहा था?
ब्रूक के बयान को समझने के लिए आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि आखिर मैच में क्या हुआ था. जब भारत ने 587 रन बनाए और दूसरे दिन इंग्लैंड के 77 रनों पर 3 विकेट गिरा दिए तो लगा कि इंग्लैंड बिखर जाएगा. तीसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड ने 2 विकेट बैक टू बैक गंवा दिए. मतलब 84 रनों पर 5 विकेट हो गए थे. यहां से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड को संभाला और मैच में वापसी कराई. दोनों के बीच 303 रनों की साझेदारी हुई.
ब्रूक ने कराया था कमबैक, फिर किया बड़ा ऐलान
पहली पारी में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 158 जबकि स्मिथ ने 184 रन किए और इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रनों तक ले गए, एक वक्त लग रहा था भारत को 300 से ज्यादा की लीड मिलेगी, लेकिन ब्रूक-स्मिथ की पारियों के चलते भारत को सिर्फ 180 रनों की लीड मिली. इस बात से ब्रूक काफी खुश थे कि उन्होंने टीम को मुश्किल से निकाल दिया. जब खेल खत्म हुआ तो ब्रूक ने जोश-जोश में बड़ा ऐलान कर दिया, जिसे पूरा करना अब लगभग असंभव सा दिख रहा है.
आखिर क्या बोले थे हैरी ब्रूक?
दूसरे दिन शतक जमाने के बाद इसके बाद ब्रूक ने ऐलान करते हुए कहा था कि ‘दुनिया में हर कोई जानता है कि वे जो भी लक्ष्य हमें देंगे, हम उसका पीछा करने की कोशिश करेंगे.’ ब्रूक ने इस बयान के जरिए ये बताने की कोशिश की थी कि इंग्लैंड टीम कुछ भी कर सकती है. वो बड़े से बड़े टारगेट का पीछा करने से नहीं घबराती. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में तूफानी बैटिंग की और इंग्लैंड के सामने 608 रनों का टारगेट रख दिया. जिसे चेज करना आसान नहीं है.
इंग्लैंड की हार लगभग तय
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 608 रनों का टारगेट कभी चेज नहीं हुआ. यहां तक की आखिरी दिन टेस्ट में कभी भी 500 रन भी नहीं बन सके. ये आंकड़ा बता रहा है कि इंग्लैंड की हार तय है. ब्रूक का बयान अब उल्टा पड़ गया है, इसे लेकर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने भी मजे लिये.
मोर्ने मोर्कल ने ऐसे लिए मजे
मोर्ने मोर्कल ने कहा ‘हैरी ब्रूक ने कल कहा था कि वे जो टारगेट भी देंगे, उसका पीछा करेंगे, मैं क्रिकेट के रोमांचक दिन के लिए तैयार हूं.’ मोर्केल ने एक तरह से यह तंज कसा है, क्योंकि इंग्लैंड को आखिरी दिन 90 ओवरों में 538 रन बनाना है, उसके हाथ में 7 विकेट हैं. यह चेज लगभग असंभव है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: एजबेस्टन में यशस्वी जायसवाल कर गए ऐसा काम, जीत लिया सबका दिल, देखें VIDEO
IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे रोहित-विराट? नई रिपोर्ट जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines