Brydon Carse: ब्रायडन कार्स… इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह नया तेज गेंदबाज इन दिनों भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा है. करियर में महज 7 मैच खेलने वाले कार्स के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो जब भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में बैटिंग करने उतरे तो खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने 0 रन पर ही चलता कर दिया. जैसे ही वो आउट हुए तो क्रिकेट इतिहास की विकेट लिस्ट में उनका नाम ऐसी जगह दर्ज हुआ, जो कोई भी खिलाड़ी नहीं कराना चाहेगा.
148 साल, 3 महीने और 20 दिन बाद हुआ ऐसा
दरअसल, दाएं हाथ के तेज बॉलिंग करने वाले ब्रायडन कार्स टेस्ट इतिहास के 10000वें डक बने हैं. एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन यह निराशाजनक रिकॉर्ड उनके नाम हुआ है. कार्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये 10,000 वें डब बने हैं. इसे पूरा होने में 148 साल, 3 महीने और 20 दिन लगे.
इन 6 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में ब्रायडन कार्स इंग्लैंड के लिए 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे. उनसे पहले इसी मैच में बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, जॉश टंग और शोएब बशीर. भी खाता नहीं खोल पाए. अब टेस्ट क्रिकेट में 10,002 डक हो चुके हैं.
इंग्लैंड टीम के नाम भी दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
इंग्लैंड ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने एक पारी में 400 प्लस रन बनाए और उसके 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके. ऐसा 148 सालों में कभी नहीं हुआ था.
एजबेस्टन टेस्ट का लेखा जोखा
एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. पहले 4 दिन भारत ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल किया. पहली पारी में 587 रन बनाने वाले के बाद उसने इंग्लैंड के 5 विकेट महज 84 रनों पर गिरा दिए थे. इसके बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने 303 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मुश्किल से बाहर निकाला और पहली पारी में अंग्रेज 407 रनों पर ढ़ेर हो गए.
आखिरी 2 दिन दिखेगा गजब का रोमांच
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए थे. अभी भारत के पास 244 रनों की लीड है. केएल राहुल 28 जबकि करुण नार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. 2 दिन का खेल बचा हुआ है. चौथे दिन टीम इंडिया एक बड़ा टारगेट बोर्ड पर लगाना चाहेगी. गिल सेना के पास यह मैच जीतने का मौका है. वो पहला टेस्ट 5 विकेट से हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है.
ये भी पढ़ें: SL vs BAN: पूर्व कप्तान समेत 6 खिलाड़ी बाहर, टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान
MLC 2025: सुपरकिंग्स के मुंह से छिन गई जीत, आखिरी ओवर में मचा तहलका, मैट शॉर्ट ने जड़े शानदार 80 रन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
43 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines