ENG vs IND 1st T20I: भारत के इंग्लैंड दौरे का पहला मुकाबला बारिश के चलते बिना नतीजा ही खत्म हो गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीसरा टी20 मैच खेलने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में पहली जीत की तलाश थी जो कि बारिश की भेंट चढ़ी. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा तो वहीं उनके साथी संजू सैमसन एक बार फिर फैंस को निराश करते दिखे. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लिश टीम इस मैच में बारिश के चलते बल्लेबाजी करने ही नहीं उतर पाई जिसके चलते मैच बिना नतीजा ही खत्म करना पड़ा.
रंग में दिखे भारतीय बल्लेबाज
आयरलैंड में फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में दम दिखाया. अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही लंबे हिट्स लगाना शुरू किया. उन्होंने इस मैच में 25 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 7 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में 47 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. पारी के आखिरी ओवरों में स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के बल्ले का दम देखने को मिला. उन्होंने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की तूफानी पारी खेली.
वैभव को डेब्यू का इंतजार
एक तरफ टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी को अभी भी डेब्यू का इंतजार है. आयरलैंड के दौरे पर उनको डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था. कप्तान श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर उनको प्लेइंग 11 में कब शामिल करेंगे ये एक बड़ा सवाल है. संजू सैमसन का फ्लॉप शो एक बार फिर देखने को मिला. वो इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए. 7 गेंदों में एक रन की पारी खेलकर वो साकिब महमूद का शिकार बने.
ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिट होने के बाद वापसी को तैयार कप्तान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines