ENG vs IND 1st T20I Pitch Report: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जहां उनको पहले मैच में जीत की आस होगी. भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत रात में 10 बजे होगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पहले टी20 मैच के लिए पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.
पहले टी20 में गेंदबाज मचाएंगे तहलका
डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को उछाल के साथ-साथ स्विंग भी मिलेगी जो कि बल्लेबाजों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों का आसान हो जाएगा. हाल ही में इस मैदान पर टी20 ब्लास्ट के मुकाबले हुए थे, जिसमें लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे. इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका निभाता हुआ नजर आता है. टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.
पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर फैंस इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार पर लाइव टेलीकास्ट होते देख पाएंगे.
पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.
पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, लियान डॉसन, रेहान अहमद, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सन्नी बेकर, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर.
ये भी पढ़िए- ‘किंग’ बनने की तरफ बढ़े प्रिंस शुभमन गिल, ताजा ICC रैंकिंग में दिखाया अपना दबदबा, किया अद्भुत कमाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines