ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान कमर में चोट लगने की वजह से स्टार आलराउंडर मोईन अली तकलीफ में हैं। वह चोटिल होने के बाद फील्डिंग करने मैदान पर भी नहीं उतरे। फिलहाल बताया जा रहा है कि वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।
हैरी ब्रूक ने दिया मोईन अली की फिटनेस पर अपडेट
पांचवें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद हैरी ब्रूक ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से बाचतीच में मोईन अली की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अली इस वक्त अच्छी स्थिति में हैं, उम्मीद है वह दूसरे दिन मैदान पर आ सकें। हमारे लिए कुछ ओवर फेंक सकें और अगली पारी में रन भी बना सकें।
और पढ़िए – संन्यास से लौटने के बाद 36 साल के मोईन अली का कमाल, खास लिस्ट में बनाई जगह
जल्द ठीक होंगे हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक ने मोईन अली की तारीफ की। उन्होंने बताया कि ‘अली हमारे के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह शायद उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जितना वो चाहते थे, वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और इस सीरीज में हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण और टॉप खिलाड़ी रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’
चोट के बाद अली ने दोबारा शुरू की थी बैटिंग
आपको बता दें कि इंग्लैंड पहले बैटिंग कर रही है। पहले दिन लंच के बाद जब मोईन अली बल्लेबाजी कर रहे थे तो 1 रन लेते हुए वह चोटिल हो गए थे। उस वक्त अली 37 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे। चोटिल होने पर अली को इंग्लैंड के फिजियो स्टीव ग्रिफिन से इलाज भी कराया गया, उन्होंने कुछ दर्द निवारक दवाएं लीं और दोबारा बैटिंग की। अली ने पहली पारी में 47 गेंद पर 34 रन बनाए और टॉड मर्फी का शिकार बने।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 283 रन
चोटिल होने के बाद जब अली बैटिंग कर रहे थे तभी भी दर्द में दिखे थे। वह भाग भी नहीं पा रहे थे। लिहाजा उन्होंने बड़े शॉट खेले और 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी जल्दी सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए हैं, जब अली आउट हुए थे तब इंग्लैंड का स्कोर 184 रन पर 3 विकेट था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोक 61 रन बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
57 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines