ENG vs AFG: आईसीसी विश्व कप 2023 का 13वां मुकाबला इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड एक मुकाबले जीतकर और एक मैच हारकर आ रही है। वहीं, अफगानिस्तान दोनों मुकाबले हारकर आज जीत की तलाश करेगी। हालांकि इंग्लैंड को हराना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला है, जो कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के लिए इस मैच को अपने नाम करना बेहद ही जरूरी है।
अफगानिस्तान के लिए जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान
विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड फिलहाल पांचवें स्थान पर है। ऐसे में अगर इंग्लैंड को टॉप 4 में जगह पक्की करनी है, तो आज का मुकाबला अपने नाम करना होगा। वहीं, अफगानिस्तान 2 में से दोनों मुकाबला गवा चुकी है। अगर वह आज का मैच भी गवा देती है, तो सेमीफाइनल में प्रवेश करना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि अफगानिस्तान वनडे विश्व कप में अभी तक सिर्फ 2 मैच ही जीत चुका है। ऐसे में अफगानिस्तान को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए इतिहास दोहराने की जरूरत है। अगर इंग्लैंड आज का मुकाबला अपने नाम करता है, तो पाकिस्तान चौथे पायदान से नीचे खिसक सकती है और उसकी जगह इंग्लैंड पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान भी आज अफगानिस्तान के लिए जीत की दुआ करेगा, ताकि वह चौथे पायदान से नीचे नहीं खिसके।
अफगानिस्तान मुफ्त का नहीं देगा प्वाइंट
बता दें कि अफगानिस्तान भले ही अभी तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया हो, लेकिन फिर भी वह काफी मजबूत टीम है। अफगानिस्तान को हराना इतना भी आसान नहीं होगा। भारत के खिलाफ भी अफगानिस्तान को भले ही जीत नहीं मिली, लेकिन भारत को काफी अच्छा टारगेट दिया था।
ये भी पढें:- IND vs PAK: ‘ना इश्क में… ना प्यार में… जो मजा 8-0 की हार में’, वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर से लिए मजे
अफगानिस्तान के Playing 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
इंग्लैंड के Playing 11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines