ENG vs AFG, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट के पहले 12 मैच एकतरफा हुए और अब 15 अक्टूबर रविवार के दिन एक बड़ा उलटफेर हो गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की यह दूसरी हार है। उन्होंने पिछले मैच में बांग्लादेश को 137 रनों से जरूर हराया था। लेकिन पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व विजेता टीम को 9 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी।
अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत
अफगानिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में यह पहली जीत है। इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 284 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 80 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम में इकराम अलिखिल ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में मुजीब उर रहमान के 28 और राशिद खान के 23 रनों से स्कोर 280 के पार पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: बीच टूर्नामेंट उपकप्तान को बाहर करने की उठी मांग, पूर्व क्रिकेटर ने खड़ा किया बड़ा सवाल
इंग्लैंड के लिए यह रन खतरनाक साबित हुए और विश्व चैंपियन टीम 215 रनों पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक नेे 66 रनों की पारी खेलकर अकेले लड़ाई लड़ी लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में आदिल रशीद 3 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। उसके बाद बल्लेबाजी में भी वह अंत तक लड़े लेकिन 9वें विकेट के रूप में 20 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें:- नवीन उल हक ने बटलर का उखाड़ा डंडा, चारों खाने चित हो गए अंग्रेज कप्तान, Watch Video
अफगान स्पिनर्स का जलवा
अफगानिस्तान की इस शानदार जीत में दोनों स्टार स्पिनर्स राशिद खान और मुजीब उर रहमान का जलवा दिखा। टीम के लिए अंत में जरूर रन बनाने के बाद दोनों ने 3-3 विकेट भी झटके। इनके अलावा मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। फजल हक फारूखी और नवीन उल हक को एक-एक सफलता मिली। इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ छठे पर आ गई है। इंग्लैंड के भी दो अंक हैं और टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
30 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
55 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
55 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines