IND vs PAK: राजवर्धन हैंगरगेकर और साई सुदर्शन का कमाल, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

Emerging Asia Cup 2023 IND vs PAK

Emerging Asia Cup 2023 IND vs PAK

नई दिल्ली: इमर्जिंग एशिया कप के तहत बुधवार को कोलंबों में पाकिस्तान A के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंडिया A ने बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ राजवर्धन हैंगरगेकर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं मानव सुथार ने 3, रियान पराग और निशांत सिंधू ने 1-1 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की टीम को 205 रनों पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन

साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से ओपनर साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेली। सुदर्शन ने ताबड़तोड़ शतक ठोक पाकिस्तान के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। उन्होंने 110 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 104 रन कूटे।

विज्ञापन

वहीं पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे निकिन जोस ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने कुल 53 रन जड़े। वहीं कप्तान यश ढुल ने 19 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर अपनी टीम को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी। टीम इंडिया ने इस बड़ी जीत के साथ ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया 

दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से 21 जुलाई को होगा। वहीं पाकिस्तान की टीम पहले सेमीफाइनल में इसी दिन श्रीलंका से भिड़ेगी। इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल 23 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ