Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर है। चुनाव आयोग ने उन्हें अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। अब सचिन इलेक्शन कमीशन के साथ बतौर नेशनल आइकॉन नई पारी का आगाज करेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रंग भवन, आकाशवाणी में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई है।
दरअसल, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उन्हें प्रोत्साहित करने लिए ईसी ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारे को अपने साथ जोड़ा है। अब सचिन लोगों ने चुनााव में वोट डालने की अपील करते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि सचिन की जिस तरह की इमेज है, उनसे बेहतर इस रोल के लिए शायद ही कोई हो सकता था।
ये दिग्गज भी रह चुके हैं नेशनल आइकॉन
चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इलेक्शन कमीशन ने पिछले साल नेशनल आइकॉन के तौर पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुना था। इससे पहले चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एम. एस. धोनी, फिल्म अभिनेता आमिर खान और मुक्केबाज मैरी कॉम जैसे दिग्गजों को नेशनल आइकॉन चुना था।
सचिन तेंदुलकर की छवि साफ सुथरी
सचिन तेंदुलकर शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। पूरे क्रिकेट जगत में उनकी छवि साफ सुथरी है। 24 साल के क्रिकेट करियर में इस दिग्गज ने अपनी छवी को साफ-सुथरी बनाकर रखा। सोशल मीडिया पर एक्टिव सचिन के ट्विटर पर 39 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आम आदमी से लेकर स्पोर्ट्स पर्सन सचिन को अपना आदर्श भी मानते हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
54 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines