Dwayne Bravo Jersey Number retired in CPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की गिनती टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में की जाती है. ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर के विभिन्न टी20 लीग्स में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रावो की मशहूर 47 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. नाइट राइडर्स ने CPL ने उनके शानदार योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया है. इसी के साथ ब्रावो CPL के इतिहास में जर्सी नंबर रिटायर होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
ड्वेन ब्रावो की जर्सी नंबर- 47 हुई रिटायर
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने रविवार, 30 अगस्त को ड्वेन ब्रावों की जर्सी नंबर- 47 रिटायर की. CPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी की जर्सी रिटायर हुई है. नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि, “नाइट राइडर्स और CPL के लिए ड्वेन ब्रावो का योगदान बहुत बड़ा है, जिसे शब्दों या आंकड़ों में नहीं आंका जा सकता. उनकी 47 नंबर की जर्सी को रिटायर करके टीम यह तय करना चाहती है कि उनकी यादें और पहचान हमेशा फ्रेंचाइजी से जुड़ी रहें. CPL के इतिहास में यह खास सम्मान पाने वाले वह सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं.”
ब्रावो का शानदार CPL करियर
42 वर्षीय ब्रावो CPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी पांच CPL टाइटल और TKR हेड कोच के तौर पर छठी चैंपियनशिप जीती है. ब्रावो ने अपने शानदार CPL करियर में खेले 107 मैचों में 129 विकेट हासिल किए. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है और 107 मैचों में 21 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 1155 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें- World Cup 2027 में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा? इस रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
ड्वेन ब्रावो का इंटरनेशनल करियर
ड्वेन ब्रावो ने साल 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, संन्यास के बाद ब्रावो क्रिकेट से दूर नहीं हुए और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के मुख्य कोच बनकर फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे. ब्रावो ने अपने इंटरनेशनल करियर में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 86, 199 और 78 विकेट हासिल किए. वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 582 मैच खेल चुके हैं और 631 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
15 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
27 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines